पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • अवैध रेत से भरे 2 ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने पकड़ा

अवैध रेत से भरे 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस ने पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस द्वारा पकड़े गए अवैध रेत उत्खनन में लगे वाहन।

भास्कर संवाददाता|कोलारस

कोलारस अंचल में चल रहे लगातार रेत के अवैध उत्खनन कर रेत माफियाओं द्वारा धड़ल्ले से दिन-रात पीएम आवास के नाम पर रेत का अवैध परिवहन करने में लगे हुए है। जिसकी लगातार शिकायत संबंधित विभाग से किए जाने के बाद भी अंचल में कोई कार्रवाई नहीं की रही थी। इसी क्रम में गत दिवस नदी से अवैध रेत का उत्खनन कर परिवहन करते हुए लुकवासा पुलिस चौकी ने के रात को मुखबिर की सूचना पर अवैध रेत के परिवहन कर रहे 2 ट्रैक्टर जब्त किए है। पुलिस ने जब्त किए ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सिंध नदी के पचावली व सखनोर पर जहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में पंचायत के निर्माण कार्यों के नाम रेत का अवैध उत्खनन कर उसका परिवहन पर जहां सिंध नदी का अस्तित्व संकट में छाया हुआ है। वहीं दूसरी ओर अंचल में जल अभाव ग्रस्त घोषित कर प्राकृतिक स्त्रोत व जिले के नदियों का संरक्षण व संवर्धन की बात कही जा रही है। वहीं दूसरी ओर रेत माफियाओं द्वारा रेत का अवैध उत्खनन कर नदियों का अस्तित्व संकट में डाले हुए है। जिसके कारण नदियों का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ता जा रहा है।

कार्रवाई की जा रही है

रेत के अवैध परिवहन करते हुए 2 ट्रैक्टर को जब्त किया गया हैं, जब्त किए ट्रैक्टरों पर अवैध परिवहन का दुरुपयोग किया गया है, जिसकी कार्रवाई की जा रही है। प्रियंका पराशर, लुकवासा चौकी प्रभारी

खबरें और भी हैं...