कोलायत | सैन समाज की ओर से 22 मई को जयपुर में प्रस्तावित अधिकार रैली को लेकर स्थानीय सैन मंदिर में समाज की बैठक हुई। श्री नारायणी सेना राजस्थान के जिलाध्यक्ष मन्नी राम सैन ने कहा कि 22 मई को जयपुर में होने वाली अधिकार रैली में अधिकाधिक संख्या में समाज के लोग पहुंचे।