कोलायत | राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद के प्रदेश व्यापी आह्वान पर विकास अधिकारी, पंचायत प्रसार अधिकारी तथा ग्रामसेवक तीन दिन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान वर्तमान में चल रहे राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार का भी बहिष्कार किया है। पंचायत प्रसार अधिकारी किशन नाथ ने बताया कि एक वर्ष पूर्व राजस्थान सरकार को पंचायतीराज सेवा परिषद ने 11 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया था।