पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोलेबिरा में तीन दिनों से बिजली गुल, लोग परेशान

कोलेबिरा में तीन दिनों से बिजली गुल, लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
काेलेबिरा| प्रखंड में पिछले तीन दिनों से बिजली गुल रहने से लोग परेशान हैं। इससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिजली गायब रहने से वाटर सप्लाई भी बंद है और गर्मी के मौसम में लोगों को पानी के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। बच्चे लालटेन और ढिबरी की रोशनी में किसी तरह पढ़ाई-लिखाई कर रहे हैं जबकि बिजली पर आधारित कारोबार प्रभावित है। लोगों के मोबाइल की बैटरी खत्म हो रही है और इससे लोग जरूरी कामों का संपादन नहीं कर पा रहे हैं। घरों में बिजली के उपकरण सिर्फ दिखावे की चीज बनकर रह गई है। इनवर्टर फेल हो गए हैं। स्थिति यह है कि जेनरेटर वालों के यहां मोबाइल धारकों की भीड़ लग रही है।

खबरें और भी हैं...