पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पोस्टमार्टम कराने के लिए देना पड़ा धरना

पोस्टमार्टम कराने के लिए देना पड़ा धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदर अस्पताल में 13 वर्षीय बच्ची की मौत के बाद परिजन उसका पोस्टमार्टम कराने के लिए लगभग सात घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इंतजार करते-करते थक जाने के बाद परिजनों ने कृषक बंधु संस्था के सचिव प्रभात कुमार के साथ सिविल सर्जन कार्यालय में धरना दिया।

बताया जाता है कि जब बच्ची के शव को अस्पताल लाया गया था उस समय पोस्टमार्टम कर्मी जगदीश गायब था। कृषक बंधु संस्था के सचिव प्रभात कुमार ने डीसी जटाशंकर चौधरी को इसी जानकारी दी। डीसी ने सिविल सर्जन को बच्ची रानी अविका कुमारी के शव का पोस्टमार्टम शीघ्र कराने का निर्देश दिया। इसके बाद परिजन सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे, तो वे कार्यालय में नहीं थे। मोबाइल से उनसे बात करने पर उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम कर्मी जगदीश का फोन नहीं लग रहा है, वह आएगा तब काम होगा। परिजन भूखे प्यासे इंतजार करते रहे। दिन के एक बजे फिर डीसी से बात हुई। उन्होंने फिर से सिविल सर्जन को आदेश दिया। लेकिन पोस्टमार्टम का काम नहीं हुआ। स्थिति से क्षुब्ध होकर संस्था के सचिव और परिजन महेश प्रसाद, राजू कुमार, प्रकाश कुमार साहू, विजय कुमार साहू, सुदामा प्रसाद सभी धरना पर बैठ गए। इसके बाद सिविल सर्जन डॉ. लिंडा को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और डीसी ऑफिस में काम होने की सूचना दी। गौरतलब है कि सदर अस्पताल में सिर्फ एक कर्मी जगदीश है और उसकी लापरवाही चरम पर है। बताया गया कि वह एक शादी के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कहीं चला गया था।

खबरें और भी हैं...