पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरंगापानी बनेगा आदर्श ग्राम : एसडीओ

सरंगापानी बनेगा आदर्श ग्राम : एसडीओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरंगापानी बनेगा आदर्श ग्राम : एसडीओ
कोलेबिरा प्रखंड के सरंगापानी गांव में सामाजिक न्याय दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर एसडीओ जगबंधु महथा ने कहा कि गांव के विकास के लिए सबों को हरसंभव प्रयास करने की जरूरत है। एसडीपीओ अमित कुमार सिंह ने कहा कि सरंगापानी गांव को आदर्श गांव बनाया जाएगा। गांव में शत प्रतिशत गैस कनेक्शन लोगों को मिले इसपर ध्यान देने की जरूरत है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी मयंक भूषण ने बताया कि 20 अप्रैल को कैंप आयोजित कर 113 लोगों को गैस कनेक्शन दिया जाएगा। सीओ प्रताप मिंज ने कहा कि जरूरतमंद व असहाय लोगों को वृद्धा व विधवा पेंशन का लाभ दिया जाएगा। मौके पर कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...