काेलेबिरा | प्रखंड मुख्यालय में रविवार को प्रभातफेरी निकालकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया गया। यहां पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया है। रविवार को योग कार्यक्रम के बाद यहां उपस्थित लोगों ने प्रभातफेरी निकाली और शहर के मुख्य पथों का परिभ्रमण करते हुए लोगों को योग के प्रति जागरूक किया। प्रभातफेरी कोलेबिरा हाई स्कूल परिसर से निकलकर कोलेबिरा चेकनाका तक गई। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, पुरूषों और बच्चों ने भाग लिया। इस क्रम में गुरुकुल शिक्षा पद्धति लाना है, स्वदेशी लाना है देश बचाना है, गांव-गांव हम जाएंगे सबको योग सिखाएंगे के नारे लगाए गए।