जिला कांग्रेस ने विनीता को दी श्रद्धांजलि
सिमडेगा | जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विक्सल कोनगाड़ी की प|ी विनीता खलखो के निधन पर जिला कांग्रेस के लोगों ने शोकसभा कर दो मिनट का मौन रखा। शोकसभा में पूर्व विधायक निएल तिर्की, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अनूप लकड़ा, पतरस एक्का, मतियस कुल्लू सहित कई लोग उपस्थित थे। इधर झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने विनीता खलखो के निधन पर गहरा शोक जताया है। कोलेबिरा की बीपीओ विनीता के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में शिक्षक अरुण सिंह, सुजीत एक्का, त्रिलोचन साहू, राकेश किंडो, सुभाष हेमरोम, अनामिका साय आदि शामिल हैं।