कांग्रेस नेता विक्सल कोनगाड़ी को पत्नी शोक
सिमडेगा | कांग्रेस नेता विक्सल कोनगाड़ी की प|ी विनीता खलखो का रविवार की शाम निधन हो गया। कोलेबिरा प्रखंड में सर्वशिक्षा अभियान की बीपीअो के पद पर सेवारत विनीता पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी। ज्यादा तबियत खराब होने पर उन्हें संत बर्नाबस हॉस्पिटल रांची में भर्ती कराया गया था। कांग्रेस नेता सह पूर्व प्रधान महालेखाकार बेंजामिन लकड़ा ने विनीता के निधन पर गहरा शोक जताते हुए बताया कि उनका अंतिम संस्कार सोमवार की सुबह सिमडेगा में होगा।