पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अमृत बेला में योग से स्वस्थ रहता है शरीर

अमृत बेला में योग से स्वस्थ रहता है शरीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएस हाई स्कूल में गुरुवार काे पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। प्रखंड प्रमुख दीपक कंडुलना, दामोदर प्रसाद, अशोक गुप्ता, शैलेंद्र वर्मा और रामलोचन प्रसाद ने शिविर की शुरुआत की। योग प्रशिक्षक भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी देवेंद्र सोनी ने कहा कि अमृत बेला में योग करने से शरीर और मन स्वस्थ रहता है।

पहले दिन लोगों को यौगिक जोगिंग, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और सूक्ष्म व्यायाम की जानकारी दी गई। बताया गया कि पांच दिवसीय आयोजन में असाध्य रोगों के इलाज के लिए चिकित्सीय परामर्श भी दिए जाएंगे। शिविर में योग विस्तारक भास्करमणी पाठक, युवा भारत प्रभारी मनीष कुमार, सुनीता, मुनीता सिंह, धर्मेंद्र पंडा, सूरज पंडा, मदन दास, गुलशन दास, कृष्णा ठाकुर, योगेश कुमार गुप्ता, राहुल, विपिन बादल आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...