पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन से कुछ ही ऊंचाई पर झूल रहा बिजली का तार

जमीन से कुछ ही ऊंचाई पर झूल रहा बिजली का तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंड की शाहपुर पंचायत में कनजोगा से लसिया गांव तक उच्च धारा प्रवाहित विद्युत तार दुर्घटनाओं को न्योता दे रहा है। तार जमीन से कुछ मीटर ही ऊपर है और कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं। लोगों का कहना है कि पोल काफी जर्जर है। तेज आंधी चलने पर पोल धराशायी हो सकते हैं। बिजली के तारों को एक दूसरे से पर्याप्त दूरी में रखने की व्यवस्था भी नहीं की गई है। तेज हवा चलने पर तार एक दूसरे से सटने से बिजली आपूर्ति प्रभावित होती है। लोगाें ने इलाके में पोल और तार को दुरुस्त करने की मांग की है। दुर्घटनाओं से बचने और सुचारू विद्युत आपूर्ति के लिए शीघ्र ही यह काम करना जरूरी है। विद्युत विभाग को इस संबंध में जानकारी देते हुए मांग की गई है लेकिन विभाग के पदाधिकारियों का कहना है कि तार और पोल उपलब्ध नहीं हैं। इधर विभाग के सहायक अभियंता प्रियंकर पांडेय ने कहा कि इस तरफ विभाग का ध्यान है और जल्द ही इसे दुरुस्त कराने का काम किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...