पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेड़ से टकराई बस, एक यात्री को हल्की चोट

पेड़ से टकराई बस, एक यात्री को हल्की चोट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोलेबिरा|कोलेबिरा-रांची मुख्य पथ पर पेटू लाइन होटल के निकट शुक्रवार को मंत्री नामक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया गया कि रांची से आ रही मंत्री बस जैसे ही लाइन होटल के नजदीक पहुंची, बस की स्टेयरिंग जाम हो जाने से चालक ने इसपर से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। घटना के समय बस पर कई लोग सवार थे। हालांकि इस दुर्घटना में सिर्फ मनोहरपुर निवासी जबलुन कुजूर को हल्की चोट लगी है। उसका प्राथमिक इलाज कोलेबिरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।

खबरें और भी हैं...