पीडीएस दुकानदारों को 30-30 केवाईसी फार्म भरने का निर्देश
प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की समीक्षा बैठक हुई। इस मौके पर बीडीओ अजय भगत ने पीडीएस दुकानदारों से कहा कि वे योजना के तहत काम में तेजी लाएं। कम से कम 1500 केवाईसी फार्म भरा जाना है। इसके लिए प्रति पीडीएस दुकानदार 30-30 केवाईसी फार्म भरने का निर्देश दिया गया। बीडीओ ने कहा कि योजना के तहत दिए गए लक्ष्य को सभी दुकानदार पूरा करें। जिन लाभुकों का बैंक खाता नहीं खुला है वैसे लाभुकों का पासबुक खुलवाने का निर्देश दिया गया। बैठक में सीओ प्रताप मिंज, गैस एजेंसी संचालक समेत श्यामलाल प्रसाद, गणपत प्रसाद व फरजाना खातून आदि उपस्थित थे।