डीएल बनाने के लिए 187 लोगों की हुई फोटाेग्राफी
जिला परिवहन विभाग की ओर से बुधवार को ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 187 लोगाें की फोटाेग्राफी की गई। शिविर में काफी संख्या में लोग आए और लाइसेंस के लिए आवेदन पत्र दिए। विभाग के इस प्रयास की सराहना लोगों ने करते हुए कहा कि इस तरह शिविर आयोजित करने से लोगों को काफी लाभ मिल रहा है। कार्यालय का चक्कर लगाने से लोग बच रहे हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी बंधन लौंग ने बताया कि प्रखंडों में जाकर विभाग शिविर आयोजित कर फोटोग्राफी करा रहा है।