कोंडागांव| छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन दिया। जिला अध्यक्ष नीलकंठ शारदूल ने बताया कि 6 सूत्रीय मांगों में प्रमुख रूप से बीजेपी के 2013 के घोषणा पत्र के अनुसार राज्य के सभी अधिकारी कर्मचारियों को पूर्ण सेवाकाल में चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान देना है। लिपिक संवर्गों की वेतन विसंगति दूर करने, सातवें वेतनमान का एरियर्स भुगतान, गृहभाड़ा भत्ता सहित सभी भत्तों को पुनरीक्षित 1 जनवरी 2016 से कर प्रदान करने, सातवें वेतनमान का लाभ निगम मंडलोें व पेंशनरों को भी प्रदान करने आदि प्रमुख मांगे हैं।