नारायणपुर| गायत्री शक्ति पीठ नारायणपुर में 6 दिवसीय व्यक्तित्व निर्माण युवा शिविर 15 मई को शुरू हुआ। यहां शांतिकुंज प्रतिनिधियों द्वारा व्यक्तित्व निर्माण की जानकारी दी जा रही है। गायत्री परिवार ने शुक्रवार को नशामुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के अंतर्गत जिले में नशामुक्ति संगोष्ठियां कर व रैली निकालकर लोगों को नशामुक्ति एवं दहेज प्रथा बंद करने का संदेश दिया। रैली चांदनी चौक, सोनपुर रोड व राजीव चौक से मुख्य मार्ग होते हुए बस स्टैंड पहुंच समाप्त हुई। यहां हजारों लोगों ने नशा नहीं करने का संकल्प लिया। रैली में नारायणपुर, कांकेर व कोंडागांव क्षेत्र के लोग भी शामिल हुए।
नगर में रैली निकाल लोगों को जागरूक करते गायत्री परिवार के सदस्य।