पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सालमेटा में रुकवाया गया बाल विवाह

सालमेटा में रुकवाया गया बाल विवाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोंडागांव। जिला बाल कल्याण समिति, चाइल्ड लाइन व ने शनिवार को केशकाल ब्लॉक के ग्राम सालमेटा में बाल विवाह रुकवाया। गांव में एक नाबालिग युवक की शादी करवाई जा रही थी।

इस टीम में परियोजना अधिकारी अहिल्या ध्रुव, पर्यवेक्षक ज्ञाना मंडावी, ए एस आई सुनिता उईके, महिला आरक्षक जयो चद्रवंशी, आरक्षक मातलाम, ग्राम पंचायत स्तरीय बाल संरक्षण समिति के अध्यक्ष एवं समस्त सदस्य, जिला बाल संरक्षण ईकाई से विधिक सह-परिविक्षा अधिकारी सौरभ तिवारी, सामाजिक कार्यकर्ता उमेश कुमार मरापी उपस्थित थे। दोनों परिवारों के सदस्यों को समझाया गया कि 21 वर्ष से कम आयु के लड़के की शादी करना कानूनी अपराध है। दोनों परिवारों ने गलती स्वीकार की।

खबरें और भी हैं...