कोंडागांव. कर्नाटक में कांग्रेस की जीत का जश्न मनाते पार्टी के कार्यकर्ता।
कोंडागांव| जिले में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में जीत पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस अवसर पर विधायक मोहन मरकाम ने कहा कि एक ओर जहां भाजपा धनबल, बाहुबल लगाने के साथ ही दबाव बनाकर पूर्ण बहुमत न होने के बाद भी सत्ता में काबिज होने का प्रयास कर रही थी। दूसरी ओर कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से हक की लड़ाई लड़ रही थी। अंत में सत्य पर चलने वाली कांग्रेस के नेताओं की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि अपने आपको देशभक्त पार्टी का तमगा देने वाली भाजपा के कर्नाटक प्रमुख येदियुरप्पा ने इस्तीफे के बाद राष्ट्रगान का सम्मान करना भी वाजिब नहीं समझा और राष्ट्रगान के समय सदन छोड़कर बाहर निकल गए। क्या अब भाजपा उन पर कार्रवाई करेगी।