पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हत्या के आरोपी दो नक्सली गिरफ्तार

हत्या के आरोपी दो नक्सली गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अदनार के दो ग्रामीणाों की हत्या करने और इलाके में भय का वातावरण बनाने वाले दो नक्सलियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।

एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने बताया कि शुकवार को थाना बयानार से जिला बल, डीआरजी एवं सीएएफ की संयुक्त पार्टी सर्चिग के लिए रवाना हुई थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि दो नक्सली इसी इलाके में देखेे गए हैं। इसके बाद पुलिस ने अादनार में घेराबंदी कर लैखन कोर्राम और भुरसू सलाम को पकड़ा। पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि ग्रामीणों में अपनी दहशत फैलने के लिए उन्होंने गांव के रैजू कार्राम और सुदु कोर्राम की हत्या कर दी थी। इसके अलावा गांव के अन्य पांच लोगों के साथ मारपीट करते हुए उन्हें घायल कर दिया था। नक्सलियों का बयान लेने के बाद पुलिस ने दोनों गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

कोंडागांव। गिरफ्तार नक्सली।

खबरें और भी हैं...