पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नक्सलियों ने फिर उड़ाया वाहन, सात जवान शहीद

नक्सलियों ने फिर उड़ाया वाहन, सात जवान शहीद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सड़क से दूर पड़े शव और गाड़ी के अवशेष।

भास्कर न्यूज | नकुलनार/किरन्दुल

दंतेवाड़ा जिले के मादाड़ी नाले के पास नक्सलियों ने रविवार को बारूदी सुरंग विस्फोट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया। हादसे में सीएएफ और डीएफ के पांच जवान मौके पर शहीद हो गए जबकि गंभीर रूप से घायल दो जवानों में से एक ने किरंदुल में और दूसरे ने रायपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ा। विस्फोट इनता जबरदस्त था कि गाड़ी के तीन टुकड़े हो गए। तीनों टुकड़े हवा में उड़ते हुए पुल के नीचे नाले में दूर जा गिरे। ये टुकड़े एक-दूसरे से 15-20 फीट की दूरी पर पड़े थे।

एसपी कमलोचन कश्यप ने बताया कि रविवार को किरंदुल से पालनार के बीच बन रही सड़क के लिए निर्माण सामग्री आई थी। इन गाड़ियों को सुरक्षा देने के लिए किरंदुल थाने से सीएएफ और जिला बल के 7 जवानों की संयुक्त पार्टी को एक्सयूवी से भेजा गया था। जवान जब चोलनार से वापस लौट रहे थे तभी नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया। शेष|पेज 11







राजनाथ सीएम हाउस में लेंगे नक्सल मुद्दे पर बैठक



दंतेवाड़ा में हुए बड़े नक्सली हमले की रिपोर्ट लेने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह नक्सल मुद्दे पर सोमवार को बड़ी बैठक लेंगे। दोपहर 12 बजे से ये बैठक सीएम हाउस में होगी। इसमें मुख्यमंत्री रमन सिंह, चीफ सेकरेट्री अजय सिंह, डीजीपी एएन उपाध्याय, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव अमन सिंह,सुबोध सिंह, नक्सल आपरेशंस से जुड़े अफसर और सीनियर पुलिस अफसर मौजूद रहेंगे रविवार शाम अंबिकापुर में कार्यक्रमों शिरकत करने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री रमन सिंह से फोन पर चर्चा कर पूरी जानकारी ली।

------------







वे हेलीकाप्टर के जरिये रायपुर आकर मुख्यमंत्री निवास में बैठक लेंगे।

राजनाथ सिंह दोपहर बाद दो बजकर 15 मिनट पर सीएम हाउस से सीधे एयरपोर्ट जायेंगे और फिर दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे। इससे पहले गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पहले ही साफ कर दिया है कि सामंजस्य बैठाकर नक्सल उन्मूलन की दिशा में आगे बढ़ा जायेगा।इससे पहले घटना के बाद पीएचक्यू में स्पेशल डीजी डीएम अवस्थी ने रविवार को दिनभर बैठकें कर रिव्यू किया। माना जा रहा है कि नक्सल आपरेशंस को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किये जा सकते हैं।

सिर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है।

40 किलो बारूद का इस्तेमाल 8 फीट गहरा गड्ढा हुआ

वाहन को उड़ाने के लिए नक्सलियों ने पुराना तरीके ही अपनाया और पुल के पास जब मोड़ पर गाड़ी धीमी हुई तो विस्फोट कर दिया। पुलिस अफसरों के अनुसार जिस स्थान पर नक्सलियों ने विस्फोट किया, वहां करीब 8 फीट गहरा गड्ढा हो गया है। गड्ढे और गाड़ी की दशा देखकर अफसर अनुमान लगा रहे हैं कि नक्सलियों ने विस्फोट के लिए करीब 40 किलो बारूद का इस्तेमाल किया होगा। ये बारूद पहले से प्लांट किया गया होगा, तार और बैटरी से जोड़कर इसमें ब्लास्ट किया गया है।

4 एके-47 भी लूट ले गए

विस्फोट के बाद नक्सली 4 नग एके-47, 2 नग इंसास और दो हैंडग्रेनेड के साथ ही जवानों के पास मौजूद गोलियां लूटने में कामयाब रहे।

ये जवान हुए शहीद

सीएएफ के जवान

आरक्षक राजेश सिंह- ग्राम- बीहट, बेगूसराय, बिहार आरक्षक रविनाथ पटेल, ग्राम बसनी, वाराणसी, यूपी प्रधान आरक्षक विक्रम यादव ग्राम निराछिंदली, कोंडागांव आरक्षक अर्जुन राजभर- बरईपारा, गाजीपुर, यूपी

डीएफ के जवान

आरक्षक टिकेश्वर ध्रुव, ग्राम परेवाडीह, धमतरी सहा. आरक्षक सालिक राम सिन्हा, ग्राम चिनोरी, कांकेर प्रधान आरक्षक राम कुमार यादव- ग्राम भुनियापारा, कांकेर

खबरें और भी हैं...