ऑडिशन में युवा कलाकारों ने प्रस्तुति दी
कोंडागांव | एनके फिल्म प्रोडक्शन की “आज मेरी बारी है’ प्रस्तुति के लिए 14 मई को स्थानीय इंडोर क्रीड़ा परिसर में छत्तीसगढ़ी एवं हिंदी में सिंगिंग, डांसिंग, एक्टिंग का आॅडिशन हुआ। इसमें जिले के युवा कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। आॅडिशन में सफल हुए कलाकारों को छालीवुड फिल्म, यू-ट्यूब, टीवी और स्टेज-शो में मौका दिया जाएगा।
रायपुर एवं मुंबई से आए फिल्म निर्माता अजय त्रिपाठी, निर्देशक जसबीर कोमल, संयोजक तरुण साहू, सहायिका क्षत्राणी जैन ने स्थानीय कलाकारों को प्रमोट करने की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने एक बार और कोंडागांव में आकर यहां के ग्रामीण लोक कलाकारों को मंच प्रदान करने की बात कही है। इस आयोजन को सफल बनाने में अशोक उसेंडी, धर्मेंद्र यदु, नवरंग आर्ट एसोसिएशन, सिद्धार्थ महाजन, खिरेंद्र यादव, सुरेंद्र कुलदीप, गौरव उपाध्याय, सुभाष नायडू, ऋतिक राजपूत, रोशन नंदा, आलोक भट्टाचार्य, सोनाली बेरा, यशस्वी ओस्तवाल, समेत नगर के कला प्रेमियों का योगदान रहा।
कोंडागांव. आॅडिशन में हिस्सा लेने वाले कलाकारों को पुरस्कृत किया गया।