रायपुर। प्रदेश में 10 से 18 मार्च तक सेना के विभिन्न पदों के लिए राजनांदगांव में छत्तीसगढ़ पुलिस के 8वीं बटालियन ग्राउंड में भर्ती रैली हुई थी। संयुक्त सामान्य प्रवेश परीक्षा 29 मई को जेआर दानी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई थी।
इस प्रवेश परीक्षा में प्रदेश के एक हजार 433 आवेदक सम्मिलित हुए थे। इनमें से 362 उम्मीदवार सफल हुए हैं। भर्ती चिकित्सा अधिकारी मेजर सचिन शर्मा ने बताया है कि प्रदेश के 22 जिलों के 362 उम्मीदवार सफल हुए हैं। संयुक्त सामान्य प्रवेश परीक्षा में जांजगीर-चांपा जिले के 62, बिलासपुर व दुर्ग जिले के 40-40, धमतरी व बालोद जिले के 35-35, राजनांदगांव जिले के 30, कोंडागांव जिले के 18, कांकेर जिले के 14, कोरबा जिले के 13, जशपुर जिले के 11, रायपुर व मुंगेली जिले के 10-10, रायगढ़ जिले के 9, बलौदाबाजार जिले के 7, कबीरधाम जिले के 4 उम्मीदवार सफल हुए है।
, सरगुजा, नारायणपुर व बलरामपुर जिले के 3-3, सूरजपुर जिले के 2 तथा महासमुंद व बीजापुर जिले के 1-1 उम्मीदवार सफल हुए है। सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन जून में होगा। चयनित उम्मीदवारों को उन्नत सैनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।