पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मानसगान... श्री राम ने पिता की आज्ञा का पालन किया

मानसगान... श्री राम ने पिता की आज्ञा का पालन किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरर| ग्राम चिल्हाटी व बैजनपुरी में राज्यस्तरीय मानसगान सम्मेलन का आयोजन जारी है। कार्यक्रम के दूसरे दिन विधायक मनोज सिंह मंडावी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि रामायण में लिखी हुई हर बात को आज मानव अपने जीवन चरितार्थ करें तो उसका जीवन सफल हो जाए। भगवान राम ने अपने पिता की आज्ञा का पालन किया। आज हर रिश्ते में दूरी आ रही है, जिसमें सुधार की जरूरत है। कार्यक्रम को युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शोएब अहमद, विजय नेताम ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में राज्य के कई जगहों से मानस टोलियां आकर अपनी प्रस्तुति दे रही है। कार्यक्रम में महेश सलाम, कुंवर सिंह नेताम, अकरम कुरैशी, गणेश सोनी, जीवन लाल केमरों, टिकेश्वरी साहू, वसीम अहमद, बद्रीनाथ शांडिल्य, आत्माराम साहू, नरेंद्र यदु आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...