पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसईसीएल काॅलोनी में नहीं हुई पानी की सप्लाई, परेशानी

एसईसीएल काॅलोनी में नहीं हुई पानी की सप्लाई, परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी ठीक से शुरू नहीं हुई है, लेकिन एसईसीएल कालोनी में पानी की समस्या होने लगी है। पिछले कई दिनों से एसईसीएल कोरबा एरिया की कालोनी में पानी आपूर्ति गड़बड़ाई हुई है। पिछले 24 घंटे से तो पंपहाऊस, पंद्रह ब्लॉक सहित अन्य कालोनियों में पानी की आपूर्ति ही नहीं की गई है। जिससे कालोनीवासी परेशान हैं। लोगों की शिकायत है कि पिछले कई दिनों से पानी सप्लाई बार-बार बाधित हो रही है। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी, अगर स्थिति नहीं सुधरी तो रही तो परेशानी और भी बढ़ेगी। कालोनी में दो टाइम सुबह व शाम को पानी सप्लाई होती है। पंप हाऊस कालोनी के बीच स्थित फिल्टर प्लांट लगभग 50 साल पुराना है। यहां से एसईसीएल के एक बड़े एरिया को पानी की सप्लाई होती है। कालोनियों में पानी सप्लाई के लिए बिछाई गई पाइप लाइन भी काफी पुरानी है। पिछले 24 घंटे से पानी की सप्लाई कालोनी में नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।

प्रबंधन की लापरवाही

कालोनी के लोगों ने पानी की समस्या को लेकर कहा कि एसईसीएल कोरबा क्षेत्र प्रबंधन व फिल्टर प्लांट के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण पिछले 24 घंटे से कालोनियों में पानी की सप्लाई बंद है।

एसईसीएल कालोनी के लिए केनाल से लेते हैं पानी :एसईसीएल कालोनी के लिए ढंेगुरनाला केनाॅल से पानी लिया जाता है। यहां पंप हाऊस के जरिए पानी खींचकर फिल्टर प्लंाट तक पहुंचाया जाता है। फिर कालोनी में पानी की सप्लाई की जाती है। 24 घंटे यहां से पानी सप्लाई की जाती है।

5 हजार घरों में जाता है पानी

एसईसीएल कोरबा एरिया पंप हाऊस कालोनी स्थित फिल्टर प्लंाट से रोज 5 हजार से अधिक घरों में पानी की आपूर्ति होती है। पानी आपूर्ति प्रभावित होने का असर काफी लोगों पर पड़ता है।

खबरें और भी हैं...