पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गर्मी बढ़ते ही बिजली की गुल होने की समस्या बढ़ी, दो दो घंटे में पावर कट

गर्मी बढ़ते ही बिजली की गुल होने की समस्या बढ़ी, दो-दो घंटे में पावर कट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी की शुरुआत से ही लोग पावर कट से परेशान होने लगे हंै। बार-बार बिजली गुल होने की समस्या झेलनी पड़ रही है।

शहर मंे लोग जहां बिजली गुल वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पावर कट के साथ लो-वोल्टेज की समस्या बढ़ने लगी है। गर्मी बढ़ने से पंखे, कूलर ऐसी का उपयोग बढ़ गया है। लेकिन पिछले कई दिनों से शहर के कई हिस्सों में दिन भर में कई बार पावर कट हो रही है। कई हिस्से में 2-2 घंटे में बिजली गुल हो रही है। पाड़ीमार परेशानी ज्यादा है। लोगों की माने तो गर्मी में परेशानी न हो इसलिए बिजली विभाग मेंटनेंस की बात करता है। लेकिन इसके बाद भी अब बिजली गुल हो रही है। दूसरी ओर धीरे-धीरे गर्मी बढने के साथ ही केबल व लाइन में फाल्ट आने की शिकायत भी बढ़ रही है। शहर के खरमाेरा, हाऊसिंग बोर्ड, इंडस्ट्रियल एरिया, पोड़ी बहार, बालको, रामपुर क्षेत्र में बिजली समस्या गहरा गई है। इधर दूसरी ओर बिजली विभाग अभी भी बकाया वसूली अभियान में लगा है। ऐसे दोहरी चुनौती से भी जूझना पड़ रहा है। गर्मी बढ़ने के कारण सुबह से शाम तक तक लोगों की हालत खराब हो रही है। उधर पिकलोड आवर मंे डिमांड धीरे-धीरे बढ़ रही है। अभी से गर्मी के तेवर देखकर बिजली की मांग इस साल अधिकतम 4200 मेगावाट से पार होने की संभावना है। बिजली की आंख मिचौली ने लोगों को परेशान कर रखा है। कुछ दिन व्यवस्था ठीक रहती है। लेकिन मौसम में थोड़ा बदलाव भी बिजली व्यवस्था को बिगाड़ देती है। सोमवार की दोपहर भी शहर में करीब 1 घंटे तेज हवा चली जिससे बिजली व्यवस्था खराब हो गई। ऐसे में लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। इन दिनों बिजली विभाग का ज्यादा ध्यान बिजली बिल के बकाया वसूली पर भी है। हालांकि विभाग अब इस तरह की समस्या से निपटने एल लाइन के केबलिंग की बात कह रहा है। इससे मौसम खराब होने का असर बिजली अापूर्ति पर नहीं पड़ेगा। लेकिन इसके लिए ओर इंतजार करना पड़ेगा।

38 बिजली सब-स्टेशनों से आपूर्ति, नए पर काम जारी

जिले में 38 बिजली सब-स्टेशन हैं, जो ग्रामीण व शहरी क्षेत्र अंतर्गत आते हैं। वितरण भार कम करने के लिए शहर में और नए सब-स्टेशन बनाने का काम चल रहा है। कोहड़िया के अलावा संजय नगर में भी काम चल रहा है। बिजली विभाग का कहना है कि वितरण व्यवस्था दुरुस्त करने की कोशिश जारी है। नए सब-स्टेशन बनने शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताआंे को राहत मिलेगी। क्योंकि इससे वितरण का दबाव कम होगा।

शहर में 60 हजार उपभोक्ता, 15 फीसदी बढ़ी खपत

शहर में उपभोक्ताओं की संख्या करीब 60 हजार है। गर्मी के दिनों में बिजली की खपत 15 फीसदी तक बढ़ जाती है। वितरण विभाग के अनुसार सामान्य दिनों में बिजली की खपत शहर में 100 मेगावाट तक है। लेकिन गर्मी में इसमें 15 फीसदी तक खपत बढ़ जाती है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि खपत बढ़ने से वितरण लाइन पर दबाव बढ़ता है। लेकिन अभी ज्यादा शिकायतें नहीं हैं। पूरे जिले भर में करीब 1 लाख 74 हजार सामान्य व उच्चदाब उपभोक्ता हैं।

इंडस्ट्रीयल एरिया में दिन भर बिजली गुल, लगी आग

शहर के पाड़ीमार एरिया में हर साल लोगों को भारी पावर कट से जूझना पड़ता है। कई शिकायतों के बाद भी पुलिस लाइन व कालोनी, हाऊसिंग बोर्ड कालोनी, खरमोरा, गाेकुलनगर क्षेत्र की बिजली समस्या दूर नहीं हो सकी है। इस गर्मी में भी शुरुआत से पावर कट हो रही है। रविवार को जहां दिन भर बिजली गुल रही। रात को भी अांख मिचौली जारी रही। सोमवार की दोपहर सब-स्टेशन में आग लग गई थी। जिसके कारण व्यवस्था बाधित रही।

खबरें और भी हैं...