दर्री व बांकीमोंगरा जोन में स्मार्टकार्ड शिविर 24 तक
कोरबा| जिले में राष्ट्रीय व मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत स्मार्ट कार्ड पंजीयन कार्य किया जा रहा है। जिन हितग्राही परिवारों ने 15 नवम्बर 2017 के पूर्व आवेदन किया है केवल उन्हीं परिवारों का स्मार्ट कार्ड शिविर में जारी किया जाएगा। दर्री व बांकीमोंगरा में 18 से 24 अप्रैल जोन कार्यालय में शिविर आयोजित है।