मांगों को लेकर कर्मचारी आज सामूहिक अवकाश पर
कोरबा| कोषालयीन शासकीय कर्मचारी संघ ने मंगलवार को कलेक्टर मो. कैसर अब्दुल हक को पांच सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष नितिन नरसिंह ने बताया कि मांगों को लेकर कल 18 अप्रैल को सभी कोषालयीन कर्मचारी एक दिन का सामूहिक अवकाश लेंगे। मांगों में वेतन विसंगति अौर पदोन्नति समेत अन्य मांगें शामिल हैं।