पुलिस की तत्परता से बाइक सवार को मिला खोया पर्स और सारे दस्तावेज
देवरी-चांपा | ग्राम देवरी निवासी संतराम केंवट पिता सुखरु केंवट 15 अप्रैल को अपनी बाइक से देवरी से जांजगीर जा रहा था । दर्राभांठा और कुलीपोटा के बीच उसका पर्स गिर गया । पर्स में आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, स्मार्ट कार्ड, गाड़ी के कागजात समेत 2 हजार 470 रुपए थे। यह पर्स पुलिस लाइन जांजगीर में पदस्थ पुलिस निवासी पटियापाली जिला कोरबा निवासी छोटू सिंह कंवर को मिला। उसने इसकी सूचना बाराद्वार थाने में दी और बताया कि सारे दस्तावेज व पैसे सुरक्षित है। दस्तावेज के जरिए संतराम का मोबाइल नंबर मिला और अगले दिन चांपा रेल्वे फाटक के पास संतराम केंवट को बुलाकर पर्स में सारे दस्तावेज समेत पूरे पैसे सौंप दिए।