- Hindi News
- National
- देश में बढ़ रही अनाचार की घटनाओं के विरोध में युवतियों ने निकाली रैली, किया प्रदर्शन
देश में बढ़ रही अनाचार की घटनाओं के विरोध में युवतियों ने निकाली रैली, किया प्रदर्शन
कोरबा| देश में लगातार बढ़ रही अनाचार की घटनाओं के विरोध में कोरबा गर्ल्स एसोसिएशन के बैनर तले युवतियों ने मंगलवार को रैली निकाली। घटना की निंदा करते हुए अनाचारियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। विरोध प्रदर्शन व रैली में प्रिया कौर, पूजा साहू, सोनिया वर्मा, इच्छा मिश्रा, नेहा, शीतल तांन्ती, ललीता साहू, प्रीति मन्नेवार, प्रीति स्टैला, पूनम दास, रक्षा गुप्ता, निर्मला, अल्पना, प्रगति, मुस्कान यादव, भावना राठौर, रश्मि साहू, मेघा शामिल थी।