फांसी के फंदे पर लटकता मिला महिला शव, आत्महत्या का कारण पता नहीं चला
कोरबा| उरगा थाना अंतर्गत पचपेढ़ी निवासी कोमल सिंह कंवर की प|ी लता कंवर (34) का शव मंगलवार की सुबह उसके घर पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। पति कोमल सिंह ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद प|ी समेत सभी सदस्य सोने चले गए थे। सुबह उठने पर प|ी का शव फंदे पर दिखा। हालांकि वह प|ी के आत्महत्या करने का कारण नहीं बता सका। लता की शादी को 15 वर्ष हो गए थे। उसके 10 व 5 वर्ष के दो पुत्र है।