पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनदर्शन में राशन कार्ड में नाम जोड़ने व बिजली बिल अधिक आने की शिकायत

जनदर्शन में राशन कार्ड में नाम जोड़ने व बिजली बिल अधिक आने की शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में सोमवार को 121 आवेदन मिले। कलेक्टर मो.कैसर अब्दुल हक ने लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेज दिया। उन्होंने अधिकारियों को आवेदनों को गंभीरता से निराकरण करने कहा।

जनदर्शन में पेयजल की समस्या, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, नया राशन कार्ड बनाने, सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिलाने, शिक्षा के अधिकार के तहत स्कूल में प्रवेश, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना अंतर्गत गैस, बीमारी का उपचार, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत ऋण, सीमांकन, वन अधिकर पट्‌टा, बिजली बिल अधिक आने की शिकायत मिली। सभी आवेदनों की आनलाइन एंट्री कर समय सीमा के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम आयुक्त रणबीर शर्मा, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...