वैवाहिक वर्षगांठ पर एएसपी ने पत्नी के साथ दिव्यांगों के बीच काटा केक
कोरबा| जिले के एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने मंगलवार को अपना वैवाहिक वर्षगांठ मनाने सप्तनिक दिव्य ज्योति छात्रावास पहुंचे। जहां दिव्यांग बच्चों के बीच उन्होंने केक काटकर खुशियां बांटी। इसके अलावा राठौर दंपत्ती ने दिव्यांग बच्चों को स्वीट्स बांटे। पुलिस अधिकारी को अपने बीच पाकर दिव्यांग बच्चे व छात्रावास स्टाफ खुश हुए।