पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हत्या को सामान्य बताने आरोपी ने पत्नी के साथ मिलकर पलंग पर रखा था शव

हत्या को सामान्य बताने आरोपी ने पत्नी के साथ मिलकर पलंग पर रखा था शव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| उरगा थाना अंतर्गत पहंदा निवासी शिव सिंह ने रविवार की रात अपने छोटे भाई दुबराज सिंह से विवाद करते हुए मारपीट करते हुए गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने मामले में पूछताछ की तो शिव सिंह की प|ी की संलिप्तता सामने आई। यह पता चला कि शिव सिंह ने भाई की हत्या के बाद मामले को सामान्य घटना बनाने की योजना बनाई थी। जिसके लिए उसने अपनी प|ी के साथ मिलकर शव को खींचते हुए पलंग पर डाल दिया। जिससे घटना सामान्य मौत लगे। लेकिन मामला प्रथम दृष्टया ही हत्या का होने पर पुलिस को बड़े भाई पर ही हत्या करने का संदेह हुआ। जिसके आधार पर पुलिस टीम ने जांच करके सुराग जुटाए। फिर आरोपी दंपती की गिरफ्तारी की।

खबरें और भी हैं...