पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खोड्डल के ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिलेगा: डाॅ. महतो

खोड्डल के ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिलेगा: डाॅ. महतो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत र| डा. भीमराब अंबेडकर के 127 वीं जयंती पर शनिवार को ग्राम्य स्वराज्य अभियान की शुरूआत की गई। जाे 5 मई तक चलेगा। इस अभियान के तहत ग्राम खोड्डल में जिला स्तरीय सामाजिक न्याय दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि सांसद डा. बंशीलाल महतो ने डा. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि देश के संविधान निर्माण के साथ राष्ट्र की प्रगति के लिए उन्होंने भेदभाव, कुरीतियों से लड़ाई लड़ी। दबे-कुचले, पिछड़े लोगों, मजदूरों, महिलाओं को अधिकार दिलाने संघर्ष किया। उनके महान कार्य से ही देश के करोड़ों शोषितों को अधिकार मिला। वे आज राष्ट्र की प्रगति में अपना अहम योगदान निभा रहे हैं। सांसद ने कहा कि अनुसूचित जाति बाहुल्य ग्राम खोड्डल का चयन भारत सरकार ने किया है। यहां शासन की योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ पात्र ग्रामीणों को दिलाया जाएगा। उन्होंने शासन की योजनाओं की जानकारी दी। संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन ने कहा कि संविधान निर्माता डाॅ. अंबेडकर की जयंती प्रतिवर्ष मनाया जाता है।

डॉक्टर अंबेडकर जंयती से ग्राम स्वराज्य अभियान की शुरूआत
छात्रा को प्रमाण पत्र देते सांसद, संसदीय सचिव व कलेक्टर।

20 दिनी अभियान में गैस और बिजली कनेक्शन मिलेगा, बैंक में खुलेगा खाता
कलेक्टर मो. कैसर अब्दुल हक ने कहा कि भारत सरकार ने डाॅ. अंबेडकर के जन्म दिवस पर सामाजिक न्याय दिवस के साथ ग्राम्य स्वराज्य अभियान की शुरूआत की गई है। लगभग 20 दिन चलने वाले इस अभियान में हितग्राहीमूलक कार्य से लाभान्वित किया जाएगा। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से गैस कनेक्शन, उजाला योजना से एलईडी बल्ब, सौभाग्य योजना से बिजली कनेक्शन, प्रधानमंत्री जनधन योजना से सभी का बैंक खाता खोलने के साथ प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा का लाभ पात्र सभी हितग्राहियों को पांच मई तक दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारी शिविर लगाकर कार्य करेंगे। शिक्षाविद डाॅ. प्यारेलाल आदिले ने भी डा. अंबेडकर के विचारों एवं कार्यों को बताया।

जाति, निवास व कौशल विकास का प्रमाण-पत्र
कार्यक्रम में कौशल विकास के 10 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र बांटा गया। 20 छात्रों को स्थायी जाति व आय प्रमाण पत्र, ई-गवर्नेश ने 29 हितग्राहियों को डिजीटल प्रमाण पत्र दिया गया। 6वीं में 18 छात्रों को प्रवेश कराया गया। कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग, जिला अन्त्यावसायी, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, कौशल विकास प्राधिकरण, विद्युत विभाग, आदिवासी विकास, लोक सेवा केंद्र, बैंक आदि विभागों द्वारा शिविर लगा ग्रामीणों को लाभान्वित किया।

सद्भावना भोज में ग्रामीणों के साथ किया भोजन
ग्राम खोड्डल में सद्भावना भोज हुआ। इसमें सांसद, संसदीय सचिव, जनपद अध्यक्ष कोरबा, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल, अपर कलेक्टर प्रियंका महोबिया, परियोजना प्रशासक एके गढ़ेवाल, एसडीएम बीएस मरकाम, डिप्टी कलेक्टर सिम्मी नाहिद, डा. आराध्या कमार, तहसीलदार टीआर भारद्वाज, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत दुबे, श्यामलाल मरावी शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...