आदर्श राजवाड़े कुर्मी विकास समिति का सम्मेलन आज
कोरबा| आदर्श राजवाड़े कुर्मी विकास समिति का सम्मेलन 15 अप्रैल को वार्ड क्रमांक 25 कुआंभट्ठा में आयोजित है। मुख्य अतिथि विधायक जयसिंह अग्रवाल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजवाड़े समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष भोजराम राजवाड़े करेंगे। विशिष्ट अतिथि पार्षद सिमरनजीत कौर व जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष मुन्नाराम राजवाड़े उपस्थित रहेंगे। शहर अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े ने स्वजातीय बंधुओं को उपस्थित होने कहा है।