पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गैस कटर की मदद से चोरी करने वाला बदायूं गिरोह दो महीने से छत्तीसगढ़ में था

गैस कटर की मदद से चोरी करने वाला बदायूं गिरोह दो महीने से छत्तीसगढ़ में था

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गैस कटर से बैंक का लॉकर व एटीएम काटकर रकम पार करने वाले अंतरराज्यीय बदायूं (यूपी) गिरोह का 2 माह से छत्तीसगढ़ में मूवमेंट था। एक महीने पहले ही गिरोह ने अंबिकापुर के बरगंवा स्थित ग्रामीण बैंक में तिजोरी काटकर चोरी की थी। 20 मार्च को एमपी के अनुपपुर स्थित बैंक में वारदात की योजना थी। बिजुरी पुलिस ने घेराबंदी करके गिरोह के 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो सदस्य फरार हंै। इस प्रोफेशनल गिरोह ने एमपी के कई बैंकों में इस तरीके से वारदात किया। वहां के मड़गांव बैंक में वारदात के बाद मनेंद्रगढ़ के रास्ते से भागे थे। जहां के जंगल में उन्होंने प्रयुक्त ऑक्सीजन सिलेंडर को फेंक दिया था। लगातार 2 माह तक अंबिकापुर के अासपास गिरोह के मूवमेंट होने व वारदात के लिए अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ के रास्ते गुजरने से हरदीबाजार सहकारी बैंक वारदात में इसी गिरोह के फरार सदस्यों का हाथ होने की संभावना है।

फोर व्हीलर में सफर करता है गिरोह
बदायूं गिरोह वारदात के लिए कार या अन्य फोर व्हीलर से पहुंचता है। बैंक की रेकी करने के बाद योजना बनाकर गैस कटर के जरिए तिजाेरी काटकर चोरी-डकैती करता है। गिरोह में 5-6 सदस्य रहते हैं। हरदीबाजार बस स्टैंड के पास पुलिस डॉग भटकने के बाद अपराधियों के वाहन से आने की संभावना जताई गई।

खबरें और भी हैं...