पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जंगल गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, टंगिया मार भगाया

जंगल गए ग्रामीण पर भालू ने किया हमला, टंगिया मार भगाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम बिंझरा निवासी शत्रुघ्न पंडो (34) शनिवार को जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गया था। जिसके बाद वह पत्तोंं को बांधने के लिए रस्सी बनाने पेडु का छाल काट रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक भालू ने उस पर हमला कर दिया।

शत्रुघ्न जब तक संभल पाता भालू ने उसके सिर व हाथ को काट लिया था। किसी तरह शत्रुघ्न ने अपनी जान बचाने के लिए हाथ में रखे टंगिया से भालू पर हमला किया। इस दौरान भालू भी आक्रामक हो गया। उसने उसके पैर को काटा। लेकिन शत्रुघ्न ने वार जारी रखा। जिस कारण भालू वहां से भाग निकला। घटना की जानकारी होते ही अन्य लोग वहां पहुंचे। गंभीर हालत में शत्रुघ्न को कटघोरा अस्पताल दाखिल कराया गया। घटनास्थल कटघोरा वन मंडल अंतर्गत आता है। जहां के वन विभाग की टीम ने घटना की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचकर घायल के परिजनों को आर्थिक सहायता की।

खबरें और भी हैं...