पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोयला का चूरा निकालने के चक्कर में उखाड़ी कब्र, जांच

कोयला का चूरा निकालने के चक्कर में उखाड़ी कब्र, जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा | जिले में कोयला चोरी पर पुलिस ने लगातार कार्रवाई की। जिस कारण कोयला चाेरी बंद है। जबकि शहरी व उपनगरीय क्षेत्र के आसपास बड़ी संख्या में ईंट भट्‌टे हैं जहां चोरी का कोयला खपाया जाता था। जिसका उपयोग ईंट पकाने में किया जाता था। कोयला नहीं मिलने के कारण ईंट भट्‌ठा में ट्रैक्टर के जरिए ढेंगुरनाला के अासपास से कोयला चूरा सप्लाई किया जा रहा था। लेकिन समीप राखड़ डेम बनने से कोयला चूरा नीचे दब गया। ऐसे में ट्रैक्टर मालिक ने मुक्तिधाम से कोयला चूरा निकालकर सप्लाई शुरू किया। रात के अंधेरे में हो रहे इस अवैध कार्य पर पुलिस या खनिज विभाग की कार्रवाई नहीं होने से कब्र उखाड़कर कोयला चूरा निकाला गया। कब्र उखड़ने पर नीचे से निकले कंकाल को भी हटा दिया गया। जब मुक्तिधाम पहुंचे लोगों को इसकी जानकारी हुई तो प्रशासन से शिकायत की गई। जिस पर प्रशासन ने जांच बिठा दी है।

खबरें और भी हैं...