पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दोपहर में 36 डिग्री तापमान, शाम को 6 डिग्री गिरा

दोपहर में 36 डिग्री तापमान, शाम को 6 डिग्री गिरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसम का मिजाज रोज शाम को बदल रहा है। शनिवार को दोपहर में तापमान का पारा 36 डिग्री पहुंच गया था।

शाम को तेज हवा व बूंदाबांदी की वजह से तापमान गिरकर 30 डिग्री पहुंच गया। इससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। हवा चलने के कारण कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। हवा के साथ राखड़ उड़ने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। गुरुवार को जिले में झमाझम बारिश हुई थी। शुक्रवार को बदली के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई। शनिवार को सुबह मौसम साफ था। सुबह से ही धूप चूभने लगी थी। लेकिन शाम होते-होते तेज हवाएं चलने लगी। साथ ही बूंदाबांदी भी शुरू हो गई। शहर के लोग राखड़ उड़ने से परेशान रहे।

तापमान का पारा गिरने से राहत तो मिली है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार सुबह मौसम साफ रहेगा। बदली रहने से कुछ राहत जरूर मिल सकती है। मौसम विभाग ने पहले ही प्रशासन को एलर्ट कर दिया था कि तीन दिनों तक तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है।

खबरें और भी हैं...