बाबा साहब ने भेदभाव के खिलाफ चलाया अभियान: जयसिंह
डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित एवं बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और दलितों के खिलाफ सामाजिक भेद भाव के विरुद्ध अभियान चलाया। श्रमिकों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री एवं भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार थे। वे सच्चे अर्थों में समाज सुधारक थे।
यह बात विधायक जयसिंह अग्रवाल ने कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर में आयोजित डॉ. अम्बेडकर की 127वीं जयंती कार्यक्रम में कही। उन्होंने बताया कि कोलंबिया विश्वविद्यालय व लन्दन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि अपनी जाति के कारण उन्हें इसके लिए सामाजिक प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा था। स्कूली पढ़ाई में सक्षम होने के बावजूद छात्र भीमराव को अस्पृश्यता के कारण अनेकों प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। रामजी सकपाल ने स्कूल में अपने बेटे भीमराव का उपनाम ‘सकपाल’ की बजायं ‘आंबडवेकर’ लिखवाया, क्योंकि कोकण प्रांत में लोग अपना उपनाम गांव के नाम से लगा देते थे, इसलिए भीमराव का मूल अंबाडवे गांव से अंबावडेकर उपनाम स्कूल में दर्ज किया। बाद में एक ब्राह्मण शिक्षक कृष्णा महादेव आंबेडकर जो उनसे विशेष स्नेह रखते थे, ने उनके नाम से ‘अंबाडवेकर’ हटाकर सरल नाम ‘अम्बेडकर’ उपनाम जोड़ दिया और आज अम्बेडकर नाम से जाने जाते है।
टीपी नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान हुए विविध आयोजन
डॉ. अंबेडकर के संविधान से ही देश का विकास हुआ: रामसिंह
कोरबा। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे कार्यालय टीपी नगर में डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष शिव अग्रवाल, रामसिंह अग्रवाल, दीप नारायण सोनी, पवन अग्रवाल, मनीराम जांगड़े, अखिलेश त्रिपाठी, मोहसीन मेमन, वैभव शर्मा, जीआर रात्रे, कौशिल्या सोनी, विन्नी राव शेलार ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी। पदाधिकारियों ने कहा कि जब हमारा भारत देश आजाद हुआ था तब देश में बड़े-बड़े नेता थे। किसी भी देश का जब तक रीति-नीति का निर्धारण नही होता है तब तक उस देश का विकास, भाईचारा, शिष्टाचार का चहुंमुखी विकास होना संभव नहीं है। डॉ. अंबेडकर ने संविधान बनाकर उन्नति का मार्ग खोला। हमें उन्हें नहीं भुलना चाहिए। कार्यक्रम में दीपक वर्मा, समद अली बल्लू, दीपक महंत, साजू एलेक्स, रौनित कुलदीप, नील गैलियर, आशीष सुमेर, हितेन्द्र निराला, मो.कलीम अंसारी, मंगल सिंह चैहान, अरसद लारी, संजय सिंह,मरियम कुजूर, साहिल कुरेशी, हुसयानी बरवा, रजनी दीवान, रहस बाई टण्डन, दाउराम टण्डन, विमला धु्रव, रामायण साण्डे आदि उपस्थित थे।
अंबेडकर जयंती पर निकाली गई स्वाभिमान रैली
कोरबा। डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर संयुक्त आयोजन समिति ने स्वाभिमान रैली निकाली। जो बौद्धविहार मुड़ापार से शुरू होकर टीपी नगर चौक, सीएसईबी चौक होते हुए सुभाष चौक, कोसाबाड़ी, आईटीआई चौक से घंटाघर में समाप्त हुई। रैली का टीपी नगर में विधायक जयसिंह अग्रवाल, महापौर रेणु अग्रवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, उषा तिवारी, पार्षद दिनेश सोनी, रामस्वरूप मोदी, नारायण अग्रवाल, अजय अग्रवाल ने स्वागत किया।
भाजपाइयों ने पीएम का भाषण सुना सुराज में भागीदारी की रणनीति बनाई
कोरबा। भाजपा ने शनिवार को मुड़ापार के तक्षशिला बौद्धविहार में डॉ. अंबेडकर की जयंती मनाई। इसके बाद दीनदयाल कुंज में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जांगला से लाइव प्रसारण सुना। पदाधिकारियों को 5 मई तक चलने वाले ग्राम सुराज अभियान में भागीदारी निभाते हुए शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई। सांसद डॉ. बंशीलाल महतो, पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर, संसदीय सचिव लखन लाल देवांगन, जिला पंचायत अध्यक्ष देवी सिंह टेकाम कार्यक्रम में शामिल हुए। िला महामंत्री तरुण मिश्रा ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। सभा को देवेंद्र पांडे, राजेंद्र अग्रवाल, पवन गर्ग, जगदीश श्रीवास, मनोज पाराशर, नवीन पटेल ने भी सभा को संबोधित किया। मंच संचालन आरिफ खान ने किया।
डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को एकसूत्र में बांधा: अग्रवाल
बालकोनगर| डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान पर ही हमारा देश टिका हुआ है। इसी से समाज को एकसूत्र में बांधने का सूत्रपात हुआ। समाज के नीचे तबके के लोग भी अपने आप को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। साथ ही अपना जीवन स्तर भी ऊंचा उठा रहे हैं। यह बात पार्षद हितानंद अग्रवाल ने डॉ. अंबेडकर के 127वीं जयंती समारोह में कही। वार्ड क्रमांक 39 के सेक्टर-5 स्थित अंबेडकर स्कूल व अंबेडकर भवन में बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि पार्षद अग्रवाल ने कहा कि समाज एकजुट होकर बाबा को याद कर रहा है। हमें उनके बताए मार्ग पर चलकर आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष ई मालकोंडइया, जे चेनईया, टी बालचेनईया, जयनंद राठौर, सुमित तिवारी, शिक्षक आर गेंडाम आदि उपस्थित थे।
वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने 250 आदिवासी को दिए कपड़े
गेवरा-दीपका| छत्तीसगढ़ हेल्प वेलफेयर सोसायटी व साथी फाउंडेशन के सदस्यों ने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में पहुंचकर उनको कपड़े का वितरण किया। संस्था के कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर गांवों का निरीक्षण करते हैं। इस माह ग्राम उड़ता, खुटा, छिन्दपानी व भादाकछार में 250 लोगों को कपड़े बांटे गए। इस अवसर पर लवलेश भार्गव, नरेंद्र सोनी, रानी वैष्णव, महेश, अज्जु, टिकेश्वर, रवि, विरेन्द्र, आशीष, हरीश, आशीष साहू उपस्थित थे।
सतनाम समाज ने अंबेडकर जयंती पर निकाली रैली
गेवरा-दीपका। सतनाम समाज ने अंबेडकर जयंती पर नगर में रैली निकाली। रैली में शामिल लोगों को ब्लाक कांग्रेस ने स्वागत करते हुए शरबत पिलाया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष तनवीर अहमद, सूरज दास मानिकपुरी, विनोद पाल, लोकेश राठौर, कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष बालेन्द्र सिंह, जिला महासचिव भरत मिश्रा, तारकेश्वर मिश्रा, महासचिव आशु अली, सोनू खान, अफजल अली,बाबा राजपूत, रवि तिवारी, नरेन्द्र कश्यप, सौरभ, राणा, हरि कंवर, राजू खान, जुनैद अख्तर, फैयाज अंसारी, ओम प्रकाश देवांगन, आकाश राठौर, सद्दाम शेख, पंकज मेहता, राहुल, अनिल उपस्थित थे। इसी तरह वार्ड क्रमांक 7 में पार्षद मदन राजपूत के मुख्य आतिथ्य में कृष्णा नगर में भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई। राजपूत ने कहा कि बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलकर सभी वर्ग के उत्थान के लिए संविधान बनाया। जिसमें हम सब समाज को लेकर आगे बढ़े। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर रखवाने, पोषक दास महंत, प्रशांति सिंह, रामू कंवर, इस्तखार अली, सुनील अग्रवाल, भोला महाराज, जानकी रजवाड़े, उत्तम दुबे उपस्थित थे।