सुधीर बने दर्री, जमनीपाली नगर कांग्रेस के अध्यक्ष
कोरबा| जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. चरणदास महंत व विधायक जयसिंह अग्रवाल की सहमति से दर्री जमनीपाली नगर अध्यक्ष के पद पर सुधीर जैन को नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए जिला अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस के मूल उद्देश्यों तथा वर्तमान परिवेश में पार्टी हित में भावनाओं के अनुरूप कार्य करें। इस मौक पर सुधीर जैन ने विधायक जयसिंह अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हे जो जिम्मेदारी दी गई है। उसे पूरा करने हर संभव प्रयासरत रहेंगे।