शराब पीने के लिए पैसा नहीं देने पर पति ने की पत्नी से मारपीट
कोरबा| रामपुर बस्ती निवासी एक महिला से उसका पति प्रवीण दस महंत शराब पीने के लिए पैसा मांग रहा था। महिला ने नहीं दिया तो पति ने उससे मारपीट की। महिला के मुताबिक पति चरित्र शंका करते हुए आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता है। इसी कारण परेशान होकर महिला मायके में रह रही थी। गुरुवार को प्रवीण दास ने वहां पहुंचकर घटना किया। पुलिस ने मामले में आरोपी पति के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।