लेनदेन के हिसाब-किताब में गड़बड़ी करने पर पुलिस ने किया केस दर्ज
कोरबा| रामपुर चौकी अंतर्गत कांशीनगर निवासी संतोषी राठौर (46) पति बलराम राठौर की रिपोर्ट पर पुलिस ने स्थानीय प्रेमचंद यादव (45) के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। रिपोर्ट में महिला ने बताया कि 1 अप्रैल को प्रेमचंद को रकम दिया गया था। जिसका हिताब-किताब रखने को कहा गया था। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। रकम मिलान करने पर गड़बड़ी मिली। जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई।