पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कॉलेज में अधूरा पाठ्यक्रम पूरा करने बीयू में शुरू से करनी होगी पढ़ाई

कॉलेज में अधूरा पाठ्यक्रम पूरा करने बीयू में शुरू से करनी होगी पढ़ाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शैक्षणिक सत्र 2018-19 में किसी भी यूूनिवर्सिटी अथवा कॉलेज में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं को किसी कारण से यूनिवर्सिटी बदलनी पड़ गई तो उनके लिए यह सर्कुलर उपयोगी है। किसी भी कोर्स या पाठ्यक्रम को पूरा किए बगैर दूसरे कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन तो मिल जाएगा लेकिन उन्हें कोर्स के लिए प्रथम वर्ष में पढ़ने की बाध्यता होगी।

यह निर्णय बिलासपुर यूनिवर्सिटी की कार्यपरिषद ने लिया है। जिसके तहत यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेज, यूनिवर्सिटी शिक्षण विभाग के ऐसे सभी संकाय, पाठ्यक्रम जिनमें वार्षिक प्रणाली लागू है उन संकाय, पाठ्यक्रमों में अन्य यूनिवर्सिटी से सेमेस्टर प्रणाली से अधूरा पाठ्यक्रम पास छात्र छात्राओं को बिलासपुर यूनिवर्सिटी में उक्त संकाय, पाठ्यक्रम में प्रारंभ से पढ़ाई करनी होगी। जो प्रथम वर्ष या प्रथम सेमेस्टर के रूप में होगी। बिलासपुर यूनिवर्सिटी की कार्यपरिषद के अनुसार ऐसे छात्र-छात्राएं जो पूर्व में सेमेस्टर प्रणाली में उत्तीर्ण हैं लेकिन कोर्स या पाठ्यक्रम पूरा नहीं कर सके हैं और आगे की पढ़ाई के लिए बीयू अथवा संबद्ध कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं तो उन्हें पूर्व में की गई पढ़ाई अथवा दी गई परीक्षाओं का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे छात्र-छात्राओं को कोर्स पूरा करने पर ही लाभ मिलेगा। बिलासपुर यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेज व यूनिवर्सिटी शिक्षण विभाग इस निर्देश का पालन करने सत्र 2018-19 में करने सभी कॉलेजों को अधिसूचना शुक्रवार को जारी कर दी है। अब तक लागू प्रणाली में नए शैक्षणिक सत्र में एडमिशन के दौरान अन्य यूनिवर्सिटी या अन्य राज्य से आकर प्रवेश लेने के नियम अलग हैं। वर्तमान में अपनाई जा रही प्रणाली में ऐसे छात्र-छात्राओं को पूर्व के यूनिवर्सिटी या अन्य राज्य के यूनिवर्सिटी से पात्रता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होता था। जिसके के आधार पर उन्हें उत्तीर्ण की गई कक्षा से आगे की कक्षा में एडमिशन मिल जाता था। लेकिन अब संबंधित संकाय या पाठ्यक्रम प्रथम वर्ष से पढ़ना होगा इसके लिए पात्रता प्रमाणपत्र बीयू में मान्य नहीं होगा।

लंबे समय से चल रहा था विचार
इस नियम के बाद अन्य राज्यों अथवा यूनिवर्सिटी से स्थानांतरित होकर यहां के कॉलेजों में प्रवेश लेने की इच्छा राखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पात्रता सुनिश्चित करने के मापदंडों पर एक अरसे से विचार किया जा रहा था। इसके तहत बिलासपुर यूनिवर्सिटी में पात्रता निर्धारण समिति की एक बैठक 25 अक्टूबर को रखी गई थी। बैठक में विद्या परिषद की अनुशंसा को मान्य करते हुए 10 जनवरी को कार्यपरिषद की बैठक में एक निर्णय लिया गया था। इसमें कहा गया कि अन्य यूनिवर्सिटी से वार्षिक या सेमेस्टर प्रणाली से अधूरा पाठ्यक्रम उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बीयू से उक्त संकाय या पाठ्यक्रम में प्रथम वर्ष या प्रथम सेमेस्टर से अध्ययन करना होगा। अब जाकर इस नियम पर मुहर लगी है।

खबरें और भी हैं...