शतरंज सब जूनियर स्पर्धा में आर्यन, अभिषेक, कासित रहे प्रथम
कोरबा| जिला शतरंज संघ द्वारा शनिवार को डीडीएम पब्लिक स्कूल में 13वीं सब जूनियर व जूनियर जिला स्तरीय शतरंज स्पर्धा शुरू हुआ। जिसमें 48 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बालक वर्ग में तीन चक्रों के बाद डीपीएस एनटीपीसी के आर्यन दुबे, कामित कुमार, डीएवी कुसमुंडा के अभिषेक सिंह 3 अंक लेकर पहले स्थान पर रहे। केवी एनटीपीसी के ऋषभ कुर्रे व डीपीएस एनटीपीसी के हार्दिक नामदेव ढाई अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। 11 खिलाड़ियों ने 2 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में दो चक्रों के बाद डीपीएस एनटीपीसी की आशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीपीएस की महिम नेसरीन दूसरे स्थान पर रही। जूनियर बालक वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर के मनु मरकाम, फरहान खान, हनुमान, बीकन स्कूल कुसमुंडा के सारंग चौधरी, गौरव सिंह ठाकुर, मयंज व मुनेश्वर एक अंक के साथ बढ़त बनाए हुए है।