पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टेस्टिंग से चोक हो रहा सप्लाई पाइप, पुरानी बस्ती समेत चार वार्डों में कम मिला पानी

टेस्टिंग से चोक हो रहा सप्लाई पाइप, पुरानी बस्ती समेत चार वार्डों में कम मिला पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम के 1 से 42 वार्ड में जल आवर्धन योजना के तहत नई पाइप लाइन बिछाई गई है। कई क्षेत्रों में पाइप लाइन कनेक्ट करने के दौरान पाइप चोक हो रहा है। इसकी वजह से लोगों को कम पानी मिल रहा है। पुरानी बस्ती समेत चार वार्ड के लोगों को सुबह पानी की समस्या का सामना करना पड़ा। इसकी पूर्ति दोपहर में भरपूर पानी देकर किया गया। जल आवर्धन योजना फेस-1 की लागत 134 करोड़ रुपए हैं। इसके तहत कोरबा, टीपी नगर, कोसाबाड़ी, बालको क्षेत्र के 42 वार्डों में पानी पहुंचाने के लिए 350 किलोमीटर नई पाइप लाइन बिछाई गई है। साथ ही 8 स्थानों में पानी टंकी का निर्माण कराया गया है। कोहड़िया में 12 एमएलडी क्षमता का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया गया है। बालको क्षेत्र में पहले से ही पानी की आपूर्ति जारी है। इस क्षेत्र में मीटर भी लगाया गया है। लेकिन कोरबा शहर के कई बस्तियों में पुरानी पाइप लाइन से ही पानी की आपूर्ति हो रही थी। नई पाइप लाइन को कनेक्ट करने के दौरान चोक होने की समस्या सामने आ रही है। शुक्रवार को इंदिरा नगर में भी पाइप लाइन चोक होने से पानी की आपूर्ति कम हो पाई। पुरानी बस्ती में दोपहर व शाम को पर्याप्त पानी देकर लोगों को राहत दी गई।

नई पाइप लाइन को किया जा रहा कनेक्ट, इस वजह से आ रही समस्या
पानी भरने के लिए खड़े बच्चे

सीएसईबी कालोनी में भी अनियमित हो रही पानी की आपूर्ति, बढ़ी परेशानी
सीएसईबी कालोनी के आवासों में प्रबंधन स्वयं पानी की आपूर्ति करता है। लेकिन एक सप्ताह से अनियमित पानी की आपूर्ति हो रही है। पहले सुबह 6 बजे पानी आपूर्ति होती थी। अब 7 बजे के बाद तो कभी 10 बजे तक पानी खोला जाता है। इसकी वजह से कर्मचारी परिवार परेशान होते हैं। गर्मी के समय यह समस्या आती है।

बस्ती के लोग नहर के पानी का करते हैं निस्तारी में उपयोग
गर्मी के समय बायीं तट नहर में तालाबों को भरने के लिए पानी छोड़ा जाता है। इसका लाभ संजय नगर, राताखार, तुलसीनगर, ईमलीडुग्गू, सीतामणी, 15 ब्लाक, पंप हाऊस समेत आसपास बस्तियों के लोगों को मिलता है। निस्तारी के लिए पानी की कमी नहीं होती है।

कई बस्तियों में पहली बार नल से पानी की आपूर्ति
पेयजल योजना के तहत झगरहा, खरमोरा, रिस्दी, ढेलवाडीह, भिलाईखुर्द, बरबसपुर, कर्रानाला में पाइप लाइन से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। यहां पहले कुएं व हैण्डपंप से लोग पानी लेते थे। साथ ही नलजल योजना से भी पानी मिलता था। इसकी वजह से गर्मी के समय पानी की समस्या का सामना करना पड़ता था। खदान क्षेत्र होने के कारण जलस्तर काफी नीचे चला जाता है। जलस्तर गिरने के कारण लोगों के घरों में लगे ट्यूबवेल भी सूख गए हैं।

बरबसपुर क्षेत्र में भी होगी पाइपलाइन की टेस्टिंग
शहर के अंतिम छोर बरबसपुर में भी पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन बिछाने का काम पूर्ण कर लिया गया है। अब टेस्टिंग की जाएगी। गर्मी की अभी शुरूआत है। पानी की समस्या अभी नहीं है। निगम के अधिकारियों का मानना है कि इस सप्ताह के भीतर सभी बस्तियों में पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन को जोड़ा जा रहा है। इससे दूर के क्षेत्रों में भी लोगों को पर्याप्त पानी मिलने लगेगा और उन्हें पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...