पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेवा से बनती हैं व्यक्ति की अलग पहचान, वह भीड़ से अलग: जयसिंह

सेवा से बनती हैं व्यक्ति की अलग पहचान, वह भीड़ से अलग: जयसिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेवा का भाव ऐसी चीज है जिससे व्यक्ति की पहचान समाज में अपने आप बनती है और वह भीड़ से अलग दिखता है। लॉयन जयप्रकाश अग्रवाल की जीत का श्रेय लायंस क्लब ऑफ कोरबा के जिले में किए गए बेहतर सेवा प्रकल्पों की जीत है।

यह बात विधायक जयसिंह अग्रवाल ने लायंस हायर सेकेण्डरी स्कूल टीपी नगर में आयोजित लायंस क्लब के सम्मान समारोह में कही। द इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब्स डिस्ट्रिक्ट 3233 सी के नवनिर्वाचित वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लॉयन जयप्रकाश अग्रवाल का सम्मान समारोह लायंस क्लब ऑफ ने विजय उत्सव के रूप में मनाया। विधायक अग्रवाल ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि लॉयन संतोष जैन भी इसी जिले से हैं। वे चुनाव दूसरे नंबर पर रहे और इस तरह जिले को दो जीत हासिल हुई। विशिष्ट अतिथि पूर्व मल्टिपल वाईस चेयरमेन एमजेएफ लॉयन राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि जयप्रकाश के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट नई ऊंचाईयों को छूएगा। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश को नया उत्तराधिकारी घोषित करते हुए मुझे प्रसन्नता हो रही है। नया नेतृत्व सक्षम साबित होगा। कार्यक्रम को एमडी माखिजा, रीजन चेयरमेन लॉयन विजय अग्रवाल ने भी विचार रखे। स्वागत भाषण क्लब अध्यक्ष लॉयन मधुलता राजवाड़े ने दिया। इसके बाद निर्वाचित लॉयन जयप्रकाश अग्रवाल का सम्मान किया गया। अग्रवाल ने कहा कि सम्मान से बड़ा आप सभी का स्नेह है। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन क्लब सचिव लॉयन कामायनी दुबे व संचालन लॉयन संतोष खरे ने किया। इस मौके पर प्रेमलता अग्रवाल, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, आनंद जायसवाल, राधेश्याम बंसल, कांता अग्रवाल, सत्येन्द्र वासन, श्रीकांत बुधिया, बालको क्लब अध्यक्ष पवन शर्मा, कैलाश अग्रवाल, एल्डरमेन झखेन्द्र देवांगन मंचस्थ थे। वहीं राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), भोजराम राजवाड़े, आकाश अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विजय अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, पूर्वी बनर्जी, संगीता सक्सेना, मीना सिंह, शाह नवाज खान, मीना अग्रवाल, शांता मंडावे, सुमन सोनी, राजकुमार चावलानी, नंद किशोर अग्रवाल, डॉ. जयपाल सिंह, नूतन राजवाड़े, रजनीश निषाद, अशोक जायसवाल, कमल अग्रवाल, भगवती गोयनका उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...