पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खदान में ब्लास्टिंग से पास के गांव में गिरा पत्थर, वृद्धा हुई घायल

खदान में ब्लास्टिंग से पास के गांव में गिरा पत्थर, वृद्धा हुई घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोरबा| एसईसीएल के मानिकपुर खदान में शुक्रवार की दोपहर 2.30 बजे ब्लास्टिंग किया गया। जिसकी क्षमता अधिक होने से खदान से पत्थर छिटककर समीप भिलाईखुर्द गांव में गिरे। एक बड़ा से पत्थर गांव के प्रधान सिंह कंवर के घर की छत में लगे सीट को तोड़ते हुए अंदर गिरा। जहां प्रधान सिंह की 65 वर्षीय मां राजकुंवर बैठी थी। पत्थर वृद्धा पर गिरने से वह घायल हो गई। समीप राजकुंवर के दो पोते थे जो बाल-बाल बच गए। कई अन्य घरों में भी पत्थर गिरा। घटना के बाद ग्रामीण दहशत में आ गए। उन्होंने घटना की सूचना एसईसीएल प्रबंधन को दी। सूचना पर अधिकारियों ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। ग्रामीणों के मुताबिक गांव के समीप ब्लास्टिंग करने से पहले सूचना देनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...