पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों के रहने 500 शीटर स्पोर्ट्स ट्रांजिट हॉस्टल बनाने दी मंजूरी

प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों के रहने 500 शीटर स्पोर्ट्स ट्रांजिट हॉस्टल बनाने दी मंजूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेल एवं युवा कल्याण विभाग व खेल संघों के तत्वावधान में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर 1 से 21 मई तक आयोजित किया जाएगा। जिसकी तैयारियों को लेकर जिला पंचायत के सभागृह में कलेक्टर मो. केसर अब्दुल हक की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक हुई।

जिसमें जिला पंचायत के सीईओ इंद्रजीत चंद्रवाल, खेल अधिकारी आरके साहू, खेल विभाग से सारिका रात्रे, जिला शिक्षा खेल अधिकारी रामायण कैवर्त, जिला ओलम्पिक संघ के सचिव सुरेश क्रिस्टोफर, छत्तीसगढ़ ताइक्वांडो संघ के महासचिव अनिल द्विवेदी, जिला फुटबाल संघ के नासिर अख्तर, खो-खो संघ से जावेद खान, हॉकी संघ से वाई कुरेशी, वालीबाल संघ से सुशील गर्ग, टेबल टेनिस से सुरेश जायसवाल, क्रिकेट संघ से बीपी साहू, अजय राय, किक बॉक्सिंग से अजित शर्मा हैंडबॉल से सुजीत श्रीवास्तव, जुडो से कमलेश देवांगन, उशु संघ से मीना पासी, अनूप रॉय, रामू पांडेय, राजेश पाण्डेय, विशाल दुबे, केआर टण्डन, सियाराम बंजारे उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने सभी खेल संघों को ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक संख्या में विभिन्न खेलों के प्रशिक्षण शिविर लगाने जोर दिया। जिस पर सभी ने सहमति जताई। 26 खेलों को प्रशिक्षण शिविर में शामिल किया गया। खेल संघों के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के आवास की समस्या बताई। जिस पर कलेक्टर ने 500 शीटर स्पोर्ट्स ट्रांजिट हॉस्टल बनाने की मंजूरी दी।

खेल संघ के पदाधिकारियों ने बैठक के दौरान कलेक्टर के सामने रखी समस्याएं

बैठक में खेल संघ के पदाधिकारियों के साथ चर्चा करते कलेक्टर मो. हक।

खबरें और भी हैं...