आरसेटी में मुर्गी पालन प्रशिक्षण 3 से
कोरबा| ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आरसेटी में 3 से 5 मई तक मुर्गा पालन (पुरुष) का नि:शुल्क प्रशिक्षण आयोजित है। जिसका लाभ ग्रामीण अंचल के बीपीएल परिवार के युवक जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच हो व कम से कम 5वीं पास हों ले सकेंगे। 10 दिनों के प्रशिक्षण में आवास व भोजन की व्यवस्था भी नि:शुल्क रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी फोटो, बीपीएल राशन कार्ड, परिचय पत्र, अंक सूची की प्रति के साथ आरसेटी कार्यालय में 30 अप्रैल तक पंजीयन करा सकेंगे।